Assam में Himanta 2.0 सरकार की शपथ, PM Modi की मौजूदगी में NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

असम में हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे वह लगातार दो बार सीएम बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन जाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
आज यानी 12 मई 2026 को एक बार फिर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बनने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई है, जिसमें हिमंता को नेता चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11.40 बजे सरमा और 4 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि असम में लगातार दो बार सीएम बनने वाले हिमंता सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। वैसे असम में एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा सीएम बने थे।
कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेता?
अतुल बोरा इस समय असम गण परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि बोरो बीपीएफ की विधायक के तौर पर सक्रिय हैं। ये दोनों नेता राज्य की पिछली सरकार में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। वहीं निओग ने भी पूर्व सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था। दूसरी ओर तेली केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं और अब 2026 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिर से असम की राजनीति में सक्रिय वापसी की है।
कौन-कौन शपथ समारोह में शामिल होगा?
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।



