MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा BJP के लिए बन सकता है परेशानी का सबब, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

LSChunav     Nov 13, 2023
शेयर करें:   
MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा BJP के लिए बन सकता है परेशानी का सबब, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से मैदान में हैं। लेकिन कि एमपी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। जो फिलहाल बीजेपी के लिए असंतोष का कारण बना हुआ है।

मध्यप्रदेश में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से मैदान में हैं। वहीं दूसरी बार सत्ता में वापसी करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश का 'तूफानी दौरा' कर रहे हैं। वह हर दिन कोई न कोई बड़ी योजना की शुरूआत कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए कांग्रेस काफी मुश्किलें पैदा कर रही है। क्योंकि एमपी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। जो फिलहाल बीजेपी के लिए असंतोष का कारण बना हुआ है। 


बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा की शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राजधानी दिल्ली में बन रहे मध्य प्रदेश भवन में शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिवराज का एक ही मंत्र है- पैसा दो और काम लो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर सीएम शिवराज कोई एक्शन नहीं लेते हैं। बल्कि वह अपने हर एक्शन में भ्रष्टाचार करते हैं। 


मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का भी आरोप लगा है। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने ठेकेदारों से 50 फीसदी कमीशन लेकर भुगतान करने का गंभीर आरोप लगाया। हांलाकि सीएम शिवराज ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस के साथ हो लिए हैं। इनमें से एक नेता वीरेंद्र रघुवंशी जो बीजेपी छोड़ कांग्रेस के साथ गए, उन्होंने भी शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार के बोल वाली सरकार की जरूरत नहीं है। वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि वह एमपी की साढ़े आठ करोड़ जनता से कहना चाहेंगे कि उन्हें अच्छे दाम पर अनाज चाहिए और रोजगार चाहिए। इसलिए 1000-1000 रुपए की बातों में मत आ आना। क्योंकि शिवराज सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में होने के दौरान उन्हें जनसेवा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बीजेपी के लिए मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे से निपटना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।