Jaipur Municipal Elections: 150 वार्डों में 723 उम्मीदवार, कई सीटों पर Direct Fight

जयपुर नगर निगम चुनाव के पहले चरण के तहत 150 वार्डों में 723 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
राजस्थान में बहुत जल्द स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को है। इस दौरान चुनावी मैदान में प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं पहले चरण के मतदान होने में सिर्फ चार दिन बचे हुए हैं।
आपको बताते चलें कि जयपुर नगर निगम में पहले चरण का चुनाव 9 सितंबर को मतदान होना है।
सभी एसएचओ करें पोलिंग बूथ का विजिट
जयपुर नगर निगम में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक को निर्देश दिए है कि क्षेत्र में सक्रिय आदतन आपराधियों को गिरफ्तार को जेल में डालने या उन्हें पांबद करने के निर्देश जारी किए है। वहीं, जिला थाना ने क्षेत्रों में संवेदनशील पोलिंग बूथ है। उन इलाकों में डीसीपी को सभी अधिकारियों के साथ पैदल मार्च करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही निर्देश दिए है कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ को विजिट जरुर करें।
कहीं 2 प्रत्याशी तो कहीं 13 हैं चुनाव मैदान में
जयपुर नगर निगम में सिर्फ 150 वार्ड हैं। इन सभी 150 वार्डों में कुल 723 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कहीं सिर्फ 2 प्रत्याशी आमने-सामने खड़े हैं, तो कहीं 10 से ज्यादा 13 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए है।
इन 16 वार्डों में केवल 2-2 प्रत्याशी, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला
वार्ड नंबर - 41
वार्ड नंबर - 42
वार्ड नंबर - 45
वार्ड नंबर - 49
वार्ड नंबर - 52
वार्ड नंबर - 53
वार्ड नंबर - 60
वार्ड नंबर - 83
वार्ड नंबर - 90
वार्ड नंबर - 91
वार्ड नंबर - 94
वार्ड नंबर - 122
वार्ड नंबर - 123
वार्ड नंबर - 129
वार्ड नंबर - 131
वार्ड नंबर - 142
वार्ड नंबर - 150



