CM Omar Abdullah का बड़ा फैसला, Jammu-Kashmir में महंगा हुआ Diesel, जानें क्या होगा नया Rate?

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 07, 2026
शेयर करें:   
CM Omar Abdullah का बड़ा फैसला, Jammu-Kashmir में महंगा हुआ Diesel, जानें क्या होगा नया Rate?

जम्मू-कश्मीर में 1 अप्रैल से डीजल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाई-स्पीड डीजल पर छूट कम करने की घोषणा की है। सरकार का तर्क है कि इससे राजस्व बढ़ेगा और स्वच्छ तकनीक को बढ़ावा मिलेगा, हालांकि इस फैसले का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ेगा।

जम्मू-कश्मीर से खबर आ रही है कि, अब 1 अप्रैल 2026 से डीजल महंगा हो जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को हाई-स्पीड डीजल पर छूट में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की है। सीएम ने विधानसभा में बोला है कि हाई-स्पीड डीजल पर छूट में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि हमें पैमाने, प्रतिस्पर्धा और निजी पहल का लाभ उठाकर सार्वजनिक खर्च के प्रभाव में भी सुधार करना चाहिए।  इसलिए HSD पर छूट में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी का प्रस्ताव है। इससे HSD की कीमत तर्कसंगत होगी और स्वच्छ तकनीकों की ओर बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।


अन्य राज्यों से कम कीमत


उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में HSD की कीमत अभी भी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम होगी। आगे उन्होंने कहा है कि सरकार को गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा बढ़ाते हुए राजस्व बढ़ाने के हर रास्ते तलाशने की जरुरत है।


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जमीनी स्तर सुधारों के माध्यम से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में जम्मू-कश्मीर की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाते हुए समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने के लिए समर्पित है। 


क्या बोले उमर अब्दुल्ला?


यह बजट न केवल कल्याणकारी उपायों को मजबूत करता है, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास, उत्पादकता और आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए परिवर्तनकारी कार्यक्रमों को भी चलाता है, जिससे एक अधिक समृद्ध और समावेशी जम्मू-कश्मीर सुनिश्चित होता है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण तरीके से किया जाए- उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री