नीतीश कुमार का बड़ा दांव, JDU में Block से National लेवल तक होंगे बड़े बदलाव

दिव्यांशी भदौरिया     Jan 21, 2026
शेयर करें:   
नीतीश कुमार का बड़ा दांव, JDU में Block से National लेवल तक होंगे बड़े बदलाव

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने संगठन में नई जान फूंकने के लिए मार्च तक संगठनात्मक चुनाव पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस प्रक्रिया के तहत ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होगा, जिसके साथ ही पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का मेगा प्लान भी तैयार किया है।

बिहार में सत्ताधारी पार्टी JDU इस समय अपने संगठन में नई जान फूंकने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने घोषणा की है कि इस साल मार्च के अंत तक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि, ये प्रक्रिया जमीनी स्तर यानी ब्लॉक इकाइयों से शुरु होकर जिला और राज्य स्तर से गुजरते हुए राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी, जिसके अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान संजय कुमार झा ने साफ किया कि नवनिर्वचित पदाधिकारियों कार्यकाल 3 वर्षों (2025-28) के लिए होगा।


ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बदलेगा संगठन


जदयू की इस चुनावी प्रक्रिया में संगठन के हर स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। संजय कुमार झा के अनुसार, चुनावों की शुरुआत सबसे छोटी इकाई ब्लॉक से होगी, इसके बाद जिला और प्रदेश कमेटियों को गठन होगा। इस पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समापन राष्ट्री अध्यक्ष के चयन के साथ होगा। बैठक में पार्टी के सभी संसादों, विधायकों और जिला प्रभारियों को संगठन को पारदर्शी और मजबू बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


जेडीयू का एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य


इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देष दिया है। पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ सदस्यों के जादुई आंकड़े को पार करना है। संजय झा ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पिछले साल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में एक अनुकूल माहौल बना था, जिसका लाभ इस सदस्यता अभियान और आगामी चुनावों में मिलना चाहिए।


कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान


वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों के प्रमुखों और विधानसभा स्तर के प्रभारियों को तय समय के भीतर अपने-अपने दायित्व पूरे करने के निर्देश दिए गए। नेतृत्व का मत है कि निर्धारित समय पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सक्रियता आएगी। साथ ही, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के माध्यम से पार्टी भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने की तैयारी कर रही है।