केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? Congress आलाकमान लेगा अंतिम फैसला, आज हो सकता है ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है; राहुल गांधी की नेताओं से चर्चा के बाद अब अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लेंगे, जिसमें रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार हैं।
केरल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में जीत हासिल की है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने जमीनी स्तर और जनता की भावनाओं को गहराई से समझा है। इस समय में केरल की राजनीति में दिग्गजों से मशविरा लेने के बाद फैसला आलाकमान के पाले में नजर आ रहा है।
आज नाम हो सकता है एलान
आपको बताते चले कि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री नाम की घोषणा आज यानी 13 मई, बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरु से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। जिसके बाद आधिकारिक मुहर लगेगी।
तीन दिग्गजों में है मुख्य मुकाबला
केरल में मुख्यमंत्री की दौड़ में 3 बड़े चेहरे का नाम आगे चल रहा है। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। वहीं, मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर बात हुई है।
विधायक के साथ जनता की पसंद पर गौर किया है
मुरलीधरन ने बताया है कि सीएम के चयन के लिए सिर्फ विधायकों की राय नहीं होगी बल्कि पार्टी यूडीएफ के सहयोगी दलों और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहते हैं। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पहले ही विधायकों की राय ले चुके हैं। अब आखिरी निर्णय हाईकमान का होगा।
यूडीएफ ने किया शानदार प्रदर्शन
केरल विधानसभा में 140 सीटों में से 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास 8 और आरएसपी के पास 3 सीटें हैं। दरअसल, 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएं लेकिन केरल में अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल रहा है।



