Maharashtra TET Paper Leak Case: बिहार से मास्टरमाइंड Virendra Gupta गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 25, 2026
शेयर करें:   
Maharashtra TET Paper Leak Case: बिहार से मास्टरमाइंड Virendra Gupta गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर जांच को नई दिशा दी है। इस गिरफ्तारी से परीक्षा माफिया के पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की परतों के खुलने की प्रबल संभावना है। प्रशासन इस कार्रवाई के माध्यम से राज्य में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने और अन्य अपराधियों पर लगाम कसने का गंभीर प्रयास कर रहा है।

कुछ समय पहले महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हुआ था। अब राज्य ने इसको लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, इस मामले के सबसे मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को आखिरकार बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से इस आरोपी की तलाश की जा रही थी। 


बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी

बता दें कि, भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से हवाई मार्ग के जरिए पुणे एयरपोर्ट पर लेकर आया गया है। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे भिवंडी ले जाएगा। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया है। 


टीईटी पेपर लीक मामले में वीरेंद्र कुमार गुप्ता की भूमिका बेहद मानी जाती है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे पूछताछ के दौरान पूरे पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य आरोपियों, आर्थिक लेन-देन और साजिश से संबंधित कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।


अन्य लोगों पर होगी कार्रवाई

इसके अलावा, भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से टीईटी पेपर लीक मामले की जांच को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होने की संभावना जता रहे हैं।