Odisha Farmers: ओडिशा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की ये योजना, किसान जल्द उठाएं इसका फायदा

LSChunav     Jan 22, 2024
शेयर करें:   
Odisha Farmers: ओडिशा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की ये योजना, किसान जल्द उठाएं इसका फायदा

किसानों की आय बढ़ाने के लिए ओडिशा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ओडिशा की राज्य सरकार ने बिना ब्याज के किसानों को एक लाख रुपए तक लोन देने का फैसला किया है। किसानों का लाभ देने के लिए ओडिशा में ब्याज सब्सिडी अनुदान नामक योजना शुरू की गई।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए ओडिशा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ओडिशा की राज्य सरकार ने बिना ब्याज के किसानों को एक लाख रुपए तक लोन देने का फैसला किया है। किसानों का लाभ देने के लिए ओडिशा में ब्याज सब्सिडी अनुदान नामक योजना शुरू की गई। इसके लिए सरकार की तरफ से 5700 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। ओडिशा सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक जो किसान भाई 1-3 लाख रुपए का कृषि लोन लेंगे, उनको 2 प्रतिशत ब्याज देना होगा।


आपको बता दें कि इस लोन की ब्याज दरें 1 अप्रैल 2022 से पहले लोन लेने वाले किसानों पर लागू होंगी। इससे पहले ओडिशा के प्रमुख कार्यक्रम कालिया के तहत किसानों को 50,000 रुपए तक के लोन पर ब्याज मुक्त फसल ऋण दिया जाता था। राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए लाई गई योजना 5 सालों के लिए लागू रहेगी। वहीं किसानों को किफायती लोन मिल सके इसलिए 2023-24 से 2027-28 तक सहकारी बैंकों में ये योजना लागू रहेगी।


सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से साल 2022-23 में करीब 32.43 लाख किसानों ने 0 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 1 लाख या उससे कम का फसल लोन लिया था। ऐसे में सहकारी बैंकों और पैक्स को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ओडिशा उनको ब्याज सब्सिडी या सबवेंसन प्रदान कर रहा है।


साल 2000-01 में 6.40 लाख किसानों को सहकारी बैंकों ने 438.36 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 438.36 करोड़ रुपये तक का कृषि लोन दिया है। वहीं 34.57 लाख किसानों को साल 2022-23 में 16683.57 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। बता दें कि वर्तमान समय में राज्य में दिए कुल फसल लोन का करीब 55 प्रतिशत सहकारी समितियां देती है। जबकि राष्ट्रीय औसत 17 फीसदी है। ऐसे में ओडिशा की राज्य सरकार किसानों को सस्ता लोन उपलब्ध करवाकर उनकी आय को बढ़ाना चाहती है।