Jharkhand Politics: NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन के दो टूक, कहा- राजनीति छोड़ खून-खराबा...

LSChunav     Jan 01, 2024
शेयर करें:   
Jharkhand Politics: NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन के दो टूक, कहा- राजनीति छोड़ खून-खराबा...

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बता दें कि सीएम सोरेन इन दिनों ईडी की जांच को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बता दें कि सीएम सोरेन इन दिनों ईडी की जांच को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। एक के बाद  पूछताछ के लिए ईडी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर रही है। वहीं हेमंत सोरेन के वकील कोर्ट का चक्कर काटने में लगे हुए हैं। वहीं इसी बीच अफवाहों का बाजर गर्म है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन इन अनुमानों पर पूर्ण विराम लगाते हुए सीएम सोरेन ने सभी सवालों के जवाब दिए हैं।


बता दें कि एनडीए में जाने के कयासों पर पूछे गए सवालों को सीएम सोरेन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्य के मुख्यमंत्री सोरेन के मुताबिक विपक्ष के साथ इस लोकतंत्र में जिस तरीके का व्यवहार किया जा रहा है। उससे ऐसा लगता है कि राजनीति को छोड़कर खून-खराबे पर उतर जाना चाहिए। वहीं नेताओं को राजनैतिक चोला छोड़कर मैदान-ए-जंग में उतर जाना चाहिए।


हेमंत सोरेन ने पुराने नेताओं के शासनकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सभी ने नेहरू से लेकर वाजपेयी तक का शासन देखा है। उस दौरान लोग लोकतंत्र और संघीय ढांचे का लोहा मानते थे। साथ ही कितनी विविधताओं के बाद भी एक साथ रहते थे। लेकिन अब कुछ लोग आए दिन ऐसा माहौल बनाते हैं कि लोग द्वेष भाव से ग्रसित हो जाते हैं। सीएम सोरेन ने कहा कि एनडीए में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के सवाल बंद होने चाहिए।