Congress Tripura News: त्रिपुरा कांग्रेस द्वारा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को किया गया निष्कासित, इस दल में हो सकते हैं शामिल

LSChunav     Aug 25, 2023
शेयर करें:   
Congress Tripura News: त्रिपुरा कांग्रेस द्वारा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को किया गया निष्कासित, इस दल में हो सकते हैं शामिल

बीजेपी में शामिल होने से पहले त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा था। इस कारण उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं इससे पहले मिया ने पार्टी के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया था। त्रिपुरा कांग्रेस के एक नेता ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को बिलाल मिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बता दें कि बिलाल मियां पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा था। 


हाल ही में वरिष्ठ मंत्री सुशांत चौधरी और रतन लाल नाथ ने मिया के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। जिसके बाद बिलाल मिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं पार्टी के पूर्व मंत्री मिया ने भी इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा है।


इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि बीते 44 सालों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मेरा घर रही है और इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है। उन्होंने आगे लिखा कि वह फिलहाल त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। लेकिन अपने तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता के साथ ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा सौंप रहे हैं। बता दें कि सोनामुरा उपखंड में मिया अल्पसंख्यक मतदाताओं के लिए पार्टी का मुख्य चेहरा थे।


कि सोनामुरा उपखंड 5 सितंबर को दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होने हैं। इस बीच त्रिपुरा सीएम माणिक साहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी को बॉक्सानगर विधानसभा के तरह कुलुबारी में एक कार्यक्रम में शामिल होना है। इस बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता द्वारा यह दावा किया गया है कि उपचुनाव से ठीक पहले राज्य के सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और बिलाल मिया भाजपा पार्टी में शामिल होने की संभावना है।