Pravesh Verma ने Tilak Nagar में युवक को जड़ा थप्पड़, Arvind Kejriwal ने की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। सड़क की गुणवत्ता पर आप विधायक जरनैल सिंह से बहस के बाद यह विवाद हुआ। इस मामले में जरनैल सिंह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की है।
दिल्ली की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। असल में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर इलाके में एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मार दिया। दरअसल, यह घटना तब सामने आई है, जब मंत्री एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। घटना पर अरविंद केजरीवाल ने गुस्सा जाहिर किया है। इस मामले को लेकर उन्होंने सीधा मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की है।
जानें क्या है पूरा मामला?
इस मौके पर 'आप' का स्थानीय विधायक जनरैल सिंह भी मौजूद थे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर अचानक से सवाल उठने लगे। दोनों के बीच बुरी तरह से बहस छिड़ गई। इसी मौके पर प्रवेश वर्मा आवेग में आ गए। जब मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मारा, तभी किसी ने वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया था।
मंत्री को गिरफ्तार करो।
मैं कल यहाँ जाऊँगा। https://t.co/ER3whnWMnA— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2026
जरनैल सिंह थाने में दर्ज कराएंगे शिकायत
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि मंत्री को गिरफ्तार करों। मैं कल यहां जाऊंगा।



