PM Modi पहुंचे Kashi: Namo Ghat पर Air Show में शामिल होने से पहले किया अभिवादन

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 25, 2026
शेयर करें:   
PM Modi पहुंचे Kashi: Namo Ghat पर Air Show में शामिल होने से पहले किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। रास्ते में भारी संख्या में जुटे समर्थकों का उत्साह देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में आयोजित 3 दिवसीय एयर शो में शामिल होने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस बीच, पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों और हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे।

समर्थकों ने दिखाया उत्साह

पीएम मोदी के समर्थकों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को अपनी बीच पाकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की खुशी देखते ही बना।

वहां मौजूद लोगों ने 'विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत किया है' और 'हर-हर महादेव' जयकारे लगाएं और उनका अभिनंदन किया।

वहीं, पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहें। वहीं, लोगों ने पीएम से चिल्लाकर कहा कि रोड शो बहुत शानदार है।

एयर शो में शामिल हुए पीएम मोदी

आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12:45 बजे लोगों का अभिवादन करते हुए एयर शो में शामिल होने के लिए नमों घाट की ओर रवाना हो गए हैं। पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे लोग जुट गए हैं। इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।