प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी में गुंडों को तरजीह मिलने का लगाया आरोप

LSChunav     Apr 19, 2019
शेयर करें:   
प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी में गुंडों को तरजीह मिलने का लगाया आरोप

पको बता दें की प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्विट करके कांग्रेस पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद लगातार प्रियंका चतुर्वेदी से मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कोई बायान सामने नहीं आया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में गुंडों को तरजीह मिलने से कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी लगातार कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी। प्रियंका चतुर्वेदी की नाराजगी इस कदर बढ़ गई की प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी गुरुवार की देर रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा सौपने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार की सुबह अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल से ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ का पद हटा दिया। जिसके बाद ये कंफर्म हो गया की प्रियंका चतुर्वेदी अब कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं रही। इस्तीफा देने के बाद आज प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस से प्रियंका हुई नाराज, ट्विटर पर बयां किया दर्द

आपको बता दें की प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्विट करके कांग्रेस पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद लगातार प्रियंका चतुर्वेदी से मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कोई बायान सामने नहीं आया। लेकिन आज ये खबर सामने आई की प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति पर कांग्रेस का तंज, कहा- क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी

प्रियंका चतुर्वेदी की नाराजगी का केंद्र बिंदु था जब वो पिछले दिनों बीजेपी के राफेल मामले पर प्रेस कॉंफेंस ककरने के लिए मथुरा में थीं जहां पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी थी। उनकी शिकायत पर इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कार्यकर्ताओं द्वारा खेद प्रकट करने के बाद उनके खिलाफ अनुशास्नात्मक कार्रवाई को निरस्त किया जा रहा है। सूत्रों का कहना था कि यूपीसीसी के इस कदम से नाराज प्रियंका ने ट्वीट करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी नाराजगी से अवगत कराया था।