Puducherry Assembly में CM Rangasamy समेत 30 MLAs ने ली शपथ, NDA सरकार का कामकाज शुरू

दिव्यांशी भदौरिया     May 20, 2026
शेयर करें:   
Puducherry Assembly में CM Rangasamy समेत 30 MLAs ने ली शपथ, NDA सरकार का कामकाज शुरू

पुदुचेरी विधानसभा में सीएम एन रंगासामी सहित सभी 30 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की, जिससे नई सरकार की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अप्रैल चुनावों में एनडीए की जीत के बाद हुए इस समारोह में प्रोटेम स्पीकर ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज यानी 20 मई 2026 को पुदुचेरी विधानसभा में नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 30 सदस्यों वाले इस सदन में प्रोटेम स्पीकर ए अबलगम ने सभी को शपथ दिलाई। सीएम एन रंगासामी ने सदन के सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद सदन में काफी उत्साह नजर आया। राज्य के विकास और जनता की सेवा के लिए सभी विधायकों ने सेवा संकल्प लिया।


कौन-कौन मौजूद था शपथ समारोह?


 इस समारोह में सीएम रंगासामी के साथ एआईएनआरसी, भाजपा, एआईएडीएमके, डीएमके और कांग्रेस के विधायकों मौजूद थे। इसके साथ ही निर्दलीय विधायकों ने भी शपथ ली। सभी सदस्यों ने अपनी पसंद के अनुसार तमिल, तेलुगु, मलयालम और अग्रेंजी भाषा में शपथ ग्रहण की। जब यह प्रक्रिया पूरी हो गई, तो अनबलगन ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की।


अप्रैल में हुए थे चुनाव


आपको बताते चलें कि, अप्रैल में हुए चुनावों में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री रंगासामी ने थट्टनचावडी और मंगलम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों ही सीटों पर सफलता हासिल की है। लेकिन उन्होंने थट्टनचावडी सीट से इस्तीफा दे दिया है। आज की शपथ के बाद से नई विधानसभा की औपचारिक शुरुआत हो गई है।