CM Bhagwant Mann का बड़ा एलान, शहीद ASI इकबाल के परिवार को मिलेगी ₹2 करोड़ की सहायता

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 13, 2026
शेयर करें:   
CM Bhagwant Mann का बड़ा एलान, शहीद ASI इकबाल के परिवार को मिलेगी ₹2 करोड़ की सहायता

पंजाब के नौशहरा पन्नूआ में मारे गए एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें एक करोड़ रुपये बीमा और एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि शामिल है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पंजाब में रविवार की रात को नौशहरा पन्नूआ में मारे गए पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह के परिवार के साथ मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने हमदर्दी जताते हुए 2 करोड़ की राशि देने का एलान किया है।

परिवार को 2 करोड़ की मिलेगी मदद

HDFC बैंक की तरफ से एक करोड़ की बीमा राशि के अलावा एक करोड़ की एक्स ग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की मौत से परिवार को ही नहीं, जबकि पुलिस फोर्स को भी घाटा पड़ा है।

उनके परिवार के साथ पंजाब पुलिस और सरकार हमेशा खड़ी है। वहीं, एएसआई इकबाल सिंह के हत्यारों का सुराग लगाने लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बकायदा डीजीपी गौरव यादव को आदेश देते हुए कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई ढील न बरती जाए।

रात को जगह जगह पर छापामारी

एएसआई इकबाल सिंह की हत्या करके दोनों शूटर बाईक छोड़कर किसी कार में भागे थे जिसका नंबर प्लेट ट्रेस कर लिया हेयर। बल्कि हत्या में प्रयोग की जाने वाली बाइक को कब्जे में लेने के बाद उसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसएसपी सुरेंद्र लंबा ने बताया कि एसपी आई रिपुतपन सिंह संधू, डीएसपी शिवदर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदर पाल सिंह पर बेस्ड टीम की और जांच हो रही है।