Himachal Rain Fury: हिमाचल में जारी है बारिश का कहर, 3 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, CM सुक्खू ने की ऐसी मांग

अनन्या मिश्रा     Jul 10, 2023
शेयर करें:   
Himachal Rain Fury: हिमाचल में जारी है बारिश का कहर, 3 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, CM सुक्खू ने की ऐसी मांग

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से अधिक से अधिक मदद किए जाने की अपील की है। सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर नुकसान का आकलन किया। बता दें कि प्रदेश में करीब 3 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हजारों की संख्या में लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अभी तक बारिश और भूस्खलन से 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह जानकारी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दी गई है। 


प्रदेश सीएम सुक्खू ने ने सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बैठक की। इस दौरान प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन भी किया गया। सीएम सुक्खू ने बताया प्रदेश की आपदा की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से चर्चा की गई है। 


सीएम ने की ऐसी मांग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस मुश्किल की घड़ी में हिमाचल को अधिक से अधिक मदद दी जाए। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मौसम खुलते ही प्रभावित जिलों का दौरा किया जाएगा।