CM भजनलाल ने Sanganer को दी 631 करोड़ की सौगात, Flyover से Trauma Center तक बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर को 631 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें 1538 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। इस घोषणा में जयपुर-भीलवाड़ा रोड पर फ्लाईओवर, भांकरोटा में ट्रॉमा सेंटर और सीवरेज परियोजना जैसे अहम प्रोजेक्ट्स से क्षेत्र की तस्वीर बदलना प्रमुख लक्ष्य है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को 631 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। सांगानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कुल 1538 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, स्वामित्व कार्ड वितरण तथा विभिन्न जनहित योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
सीएम 208 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 1350 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें सड़क, पेयजल, सीवर लाइन, नाला निर्माण, पार्क, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत और यातायत सुधार से जुड़े कार्य शामिल है।
कई कार्यों का होगा शिलान्यास
राजस्थान में 422 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 188 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाने वाला है। इनमें जयपुर-भीलवाड़ा रोड पर मुहाना मोड़ जंक्शन पर बनने वाला 124 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर, बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना, एसटीपी और ट्रंक में मेन लाइन, भांकरोटा में नवीन ट्रोमा सेंटर और पृथ्वीराज नगर में सेटेलाइट अस्पताल अहम है।
इस कार्यक्रम के समय मुख्यमंत्री नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुपर सकर मशीन, मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के लिए जनजागरूकता ब्रांडिंग ऑटो को भी हरी झंडी दिखाई है।



