Rahul Gandhi के फ्लाइंग किस का संजय राउत ने किया समर्थन, BJP नेता मुनगंटीवार ने साधा निशाना

अनन्या मिश्रा     Aug 11, 2023
शेयर करें:   
Rahul Gandhi के फ्लाइंग किस का संजय राउत ने किया समर्थन, BJP नेता मुनगंटीवार ने साधा निशाना

सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने 9 अगस्त को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया था। इस दौरान राहुल गांधी ने सदन में फ्लाइंग किस दिया। जिसके चलते बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।

सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने 9 अगस्त को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया था। लेकिन राजस्थान में कार्यक्रम होने के कारण राहुल गांधी जवाब सुनने के लिए सदन में नहीं रुके थे। वहीं लोकसभा के बाहर निकलने के दौरान साल 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ आखिरी अविश्वास प्रस्ताव के समय उन्होंने गले लगाने और आंख मारने का किस्सा याद किया। इसके साथ ही लोकसभा से बाहर निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस भी दी।


इस मामले पर भाजपा की 22 महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। महिला सांसदों ने आरोप लगाया कि संसद में राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया। हालांकि राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस दौरान श‍िवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस मामले पर राहुल गांधी का समर्थन किया है। वहीं भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने संजय राउत की आलोचना की है। 


दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि राहुल गांधी द्वारा देश के लिए प्यार और जादू का फ्लाइंग किस किया। जिसके बाद अब सुधीर मुनगंटीवार ने संजय राउत पर कटाक्ष किया है। मुनगंटीवार ने कहा कि इस पर क्या और कैसे टिप्पणी की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से हमें खतरा है और यह लोग लोकतंत्र और देश के लिए खतरनाक हैं। मुनगंटीवार ने कहा कि यदि आप अपने माता-पिता को सड़क पर चलते हुए फ्लाइंग किस देंगे तो आपको कैसा लगेगा। लेकिन क्या आप इसे देश प्रेम से जोड़कर देख सकते हैं। कैसे इस मामले का समर्थन किया जाता है।


मुनगंटीवार ने आगे कहा कि लोकसभा और विधानसभा की कुछ पारंपरिक परंपराएं हैं। आप यहां पर जो चाहें वह नहीं कर सकते हैं। वहीं राहुल गांधी द्वारा किया गया यह काम अशिष्ट कृत्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दोबारा जीत दिलवाने के लिए यह काम किया है। मुनगंटीवार ने कहा कि सत्ता के भूखे लोग घटिया शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और रीति-रिवाजों को ताक पर रख देते हैं। 


ऐसा व्यक्ति जब देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देखता है, तो वह इस तरह की हरकतें करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मनमोहन सिंह के सामने कानून के पन्ने फाड़ते हैं, आंख मारते हैं तो कभी गले लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात कॉलेज के छात्र भी जानते हैं कि राहुल गांधी ने देश का मान-सम्मान कम करने का काम किया है। मुनगंटीवार ने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा दी गई फ्लाइंग किस चुनाव में उड़ती नजर आएगी।