West Bengal में BJP का सूर्योदय, Suvendu Adhikari ने ली CM पद की शपथ, PM Modi रहे मौजूद

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद दिलीप घोष समेत अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।
आज यानी 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह हैं। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के हिस्सा बनेंगे।
पीएम मोदी के साथ परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी को लेकर शपथ ग्रहण के लिए बिग्रेड मैदान पहुंचे हैं। पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य उनकी गाड़ी में नजर आए।
कौन-कौन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण में पहुंचे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, चिराग पासवान और सुनेत्रा पवार भी पहुंची।
सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली
आज पश्चिम बंगाल का एतिहासिक दिन हैं क्योंकि आज रवींद्रनाथ टैगोर जयंती भी है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री मंच पर उपस्थित है। वहीं, अन्य राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी मौजूद है। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद, दिलीप घोष में शपथ ली। इसके साथ ही अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, और निशीथ प्रमाणिक शपथ ली।



