West Bengal में दिखा CM Yogi का क्रेज, Suvendu Adhikari ने पैर छूकर मांगा जीत का आशीर्वाद

पश्चिम बंगाल के कांथी में चुनावी रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस अवसर पर योगी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए बंगाल में घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति खत्म करने का वादा किया।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कांथी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे ही मंच पर जाते हैं, तो सांसद सुवेंदु अधिकारी तेजी से उनकी और बढ़े। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने सीएम योगी को भगवा रंग का पटका पहनाया और वो उनके सामने लेट गए। उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस नजारे को देखने के बाद वहां मौजूद जनता ने खूब जोर से तालियां बजाई।
बंगाल में दिखा योगी का जबरदस्त क्रेज
रविवार को बंगाल में 3 जनसभाएं में सीएम योगी पहुंचे। इस दौरान योगी का जबरदस्त क्रेज बंगाल में देखने को मिला। इतना ही नहीं, लोग बसों की छतों पर सवार होकर पहुंचे थे। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। वह जूते उतारकर उन्हें पटका पहनाने पहुंचे और दंडवत प्रणाम किया। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें उठाकर उनका हाथ थामा और जनता की ओर संकेत किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
योगी ने टीएमसी पर बोला हमला
कांथी में सीएम योगी ने अपनी तीसरी जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी से उर्दू बुलवाएंगे। मैं उससे बोल रहा हूं कि यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता।
ममता दीदी को राम नाम से नफरत है। वह रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देती हैं। दुर्गापूजा में व्यवधान पैदा करती हैं। ईद पर गोहत्या की छूट देती हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को घुसपैठ कराती हैं। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या पर मौन रहती हैं। डबल इंजन की बीजेपी सरकार यह स्वीकार नहीं करेगी।
पूरा देश बंगाल के साथ खड़ा
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बंगालवासियों के साथ खड़ा है। हम टीएमसी के देशद्रोही मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। जिस तरह भाजपा की डबल इंजन सरकार यूपी को अराजकता, दंगा व कर्फ्यू मुक्त बनाया है, सरकार बनने पर वैसे ही बंगाल को भी बनाएंगे। बंगाल वंदे मातरम की धरती है। यह धरती तूफानों से टकराकर भी हार नहीं मानती। उन्होंने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, जगदीश चंद्र बसु, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश-एक संविधान का जो सपना देखा था, उसे पीएम मोदी ने साकार किया। अब बंगाल का नौजवान भी कश्मीर में संपत्ति खरीद सकता है।
पश्चिम बंगाल के कांथी में एक रैली में सांसद सुवेंदु अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। #westbengal #westbengalelection #westbengalyogi pic.twitter.com/bndQaPWu5K
— Rahul (@rahuljuly14) April 13, 2026



