Fit India Campaign: नए भारत में फिट इंडिया के संकल्प को ऐसे मिली मजबूती, जानिए कितना कामयाब हुआ अभियान

पीएम मोदी ने फिट इंडिया अभियान के जरिए लोगों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर खुद को फिट करने के लिए प्रेरित किया है। लगातार दूसरी बार पीएम बने मोदी के नेतृत्व में देशभर में कई बड़ी योजनाओं को शुरू किया गया। जिनमें से लोगों को फिट रखने के उद्देश्य से फिट इंडिया अभियान की शुरूआत की गई।
फिटनेस सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का संकेत भी होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति रोजमर्रा की गतिविधियों से निपटने के लिए खुद को किसी भी परिवेश में ढालने के लिए अनुकूल होता है। बता दें कि हिंदी में एक कहावत भी फेमस है- पहला सुख निरोगी काया।
इसी उद्देश्य को पूरा करने और लोगों को फिटनेस की तरफ जागरुक करने के लिए मोदी सरकार ने भारत में फीट इंडिया मूवमेंट की नींव रखी। इसके जरिए पीएम मोदी ने लोगों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर खुद को फिट करने के लिए प्रेरित किया है। इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और ग्राम पंचायतों तक इस मूवमेंट पहुंचाया गया। इस अभियान की ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी काफी सराहना मिली।
फीट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत
देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लाखों लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की। फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को अपने जीवन में फिट रहने के लिए साधारण और आसान तरीके से प्रेरित करना है। पीएम मोदी ने कहा कि फिट इंडिया, एक मज़बूत और प्रगतिशील भारत की मांग है। वहीं सभी को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए इस अभियान की बेहद आवश्यकता है। जिसके बाद इस अभियान को एक लक्ष्य की तरह क्रियान्वित किया गया।
फीट इंडिया मूवमेंट की विशेषताएं
इस मिशन के तहत खेलों और नृत्य को भारत की समृद्ध स्वदेशी विरासत का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही फिटनेस को बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस के प्रतीक माने जाने वाले लोगों को इस मिशन से जोड़ा गया। जिससे कि वह लोगों को स्वास्थ्य का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरुक कर सकें। ऐसे फिटनेस प्रतीक के तौर पर 20 लोगों को इस अभियान में शामिल किया हया। जिनसे प्रेरित होकर लोग खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकें।
केंद्र सरकार ने 'फिट इंडिया'मुहिम के तहत देशभर में 12500 आयुष सेंटर बनाने का भी लक्ष्य रखा है।
वहीं साल 2019 में सरकार की तरफ से 2,216 करोड़ रुपये के खेल बजट का प्रावधान किया है। फिट इंडिया मूवमेंट देश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बता दें कि सरकार इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है।
इसके लिए पार्क आदि में ओपन जिम की व्यवस्था शुरू की गई।
फिट इंडिया अभियान की आवश्यकता
फिट इंडिया अभियान इसलिए भी अहमियत रखता है। इससे व्यक्ति ना सिर्फ बीमारियों बल्कि उनके दुष्प्रभावों से भी बच सकता है।
आयुष और योग फिट इंडिया मुहिम के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को जान रही है।
फिट इंडिया अभियान में रागी, कोदो, बाजरा, सांवा, जौ, ज्वार ऐसे अनेक अनाज पर ध्यान दिया गया। लोग इन अनाजों के महत्व को समझ रहे हैं।
'स्वस्थ भारत' के सपने को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति की भी शुरूआत की है।
इसके तहत सरकार ने बड़ी आबादी को सरकारी अस्पताल के जरिए निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करवाई।
पौष्टिक भोजन, स्वस्थ रहने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
खेलों के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। क्योंकि खेल से शरीर के समस्त अंगों का बेहतर विकास होता है।