Rahul Gandhi के नेतृत्व में Congress और TMC का गठबंधन बने, बोलीं सांसद Saayoni Ghosh

सांसद सायोनी घोष ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और टीएमसी के बीच मजबूत गठबंधन की उम्मीद जताई। वहीं नंदीग्राम उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना और लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
शनिवार को नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की सांसद सायोनी घोष ने शनिवार को एक संयुक्त मोर्चे की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ मिलकर एक सच्ची साझेदारी बनानी चाहिए।
राहुल गांधी की हाल में की गई टिप्पणियों पर पत्रकारों से बात करते हुए सायोनी घोष ने जोर दिया कि दोनों पार्टियों के बीच एक मजबूत गठबंधन एक सशक्त राजनीतिक संदेश देगा।
सायोनी घोष ने क्या कहा?
सायोनी घोष ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस TMC के साथ गठबंधन करेगी। यदि ऐसा होता है, तो यह एक शक्तिशाली संदेश देगा कि यह गठबंधन वास्तविक है। यह एक सच्ची साझेदारी, न कि सिर्फ नाममात्र का गठबंधन। कानूनी मामलों की खबरों के बीच हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए घोष ने कहा कि चुनाव से पहले ऐसी चीजें काफी आम हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के उम्मीदवार बनने के मामले में जहां तक मुझे कल तक पता था, उनके खिलाफ कुछ मामले लंबित थे। यह राजनीति है और राजनीति में यह देखना होता है कि चुनाव से पहले क्या फैसले लिए जा सकते हैं या क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि राजनीतिक दलों को कानूनी रास्ता अपनाने का अधिकार है, घोष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी पार्टियों को चुनाव आयोग या न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है।
गठबंधन पर क्या कहा
इतना ही नहीं, सांसद सायोनी घोष ने आगे बताया कि यह दो पार्टियों के बीच का मामला है। कोई भी चुनाव आयोग या अदालतों का रुख कर सकता है। लोकतंत्र में चाहे वह कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस हो या BJP, हर कोई अपने चुनाव आयोग या अदालतों का रुख किया है।
लोकतंत्र में चाहे वह कांग्रेस हो, तृणमूल कांग्रेस हो या BJP हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। वहीं, 6 अक्तूबर को होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव की लड़ाई एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गई है।
ममता बनर्जी के TMC गुट द्वारा समर्थन की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एकजुटता दिखाई देते हैं और उपचुनाव में जीत का संकल्प लिया है।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि यह गिरफ्तारी कोई इत्तेफाक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक मकसद था। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी करके और सरकारें व पार्टियां हथियाकार सत्ता से चिपके रहने का आरोप लगाया और कहा कि उनका मकसद चुनावी मुकाबले को खत्म करना है। उन्होंने X पर कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई इत्तेफाक नहीं है। यह राजनीतिक बदला है, लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी को निष्पक्ष चुनावों में कोई भरोसा नहीं है, इसीलिए वह कभी वोट चोरी करके, कभी सरकारें हथियाकर और कभी पार्टियां हथियाकर सत्ता से चिपके रहना चाहती है। वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वे चुनावी मुकाबले को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस न तो डरेगी और न ही झुकेगी। हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे।



