यह हैं देश के 10 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेता, कोई हार्वर्ड तो कोई ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से है पढ़ा

Priya Mishra     Aug 11, 2021
शेयर करें:   
यह हैं देश के 10 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेता, कोई हार्वर्ड तो कोई ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से है पढ़ा

हमारे देश में लोगों को यह लगता है कि ज्यादातर नेता अंगूठा छाप ही हैं। हालाँकि, ऐसा नहीं है। हमारे देश में कुछ नेता प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री के साथ बहुत अच्छी तरह से शिक्षित हैं। आज के इस लेख में हम आपको 10 सबसे पढ़े-लिखे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक राजनेता बनने के लिए किसी भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। शायद यही वजह है कि हमारे देश में लोगों को यह लगता है कि ज्यादातर नेता अंगूठा छाप ही हैं। हालाँकि, ऐसा नहीं है। हमारे देश में कुछ नेता प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री के साथ बहुत अच्छी तरह से शिक्षित हैं। आज के इस लेख में हम आपको 10 सबसे पढ़े-लिखे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इन सभी नेताओं ने देश-विदेशों में पढ़ाई की है और ऊंची डिग्री हासिल की है - 

शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने फ्लेचर स्कूल ऑफ़ लॉ एंड डिप्लोमेसी, टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से एमए तथा एमएएलडी की डिग्री हासिल की है। थरूर ने 1978 में महज 22 साल की उम्र में इंटरनेशनल रिलेशन्स अफेयर में पीएचडी की।

डॉ हर्षवर्धन

डॉ हर्षवर्धन ने 1979 में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर से बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी के साथ स्नातक किया। चार साल बाद, 1983 में, उन्होंने Otorhinolaryngology में मास्टर ऑफ सर्जरी की उपाधि प्राप्त की।

डॉ मनमोहन सिंह

डॉ मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंट जॉन कॉलेज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से अपना इकोनॉमिक्स ट्रिपोस पूरा किया और वर्ष 1960 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टोरल डिग्री (डी.फिल) हासिल की।

सुरेश प्रभु

सुरेश प्रभु एक पेशेवर चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के सदस्य भी हैं। इसके अलावा उन्होंने लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल की है और सार्वजनिक वित्त और जलवायु परिवर्तन में डॉक्टरेट की पढ़ाई भी की है।

पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई से स्टैटिसटिक्स में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है और मद्रास लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक करने के साथ ही लोयोला कॉलेज, चेन्नई से मास्टर डिग्री हासिल की है।

जयंत सिन्हा 

जयंत सिन्हा ने 1985 में IIT-दिल्ली से स्नातक किया और 1986 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में ऊर्जा प्रबंधन और नीति में MS पूरा किया। उन्होंने 1992 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से डिस्टिंक्शन के साथ MBA प्राप्त किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2001 में स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिजेनस से एमबीए की डिग्री हासिल की।

सचिन पायलट 

सचिन पायलट ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने वारटन स्कूल, पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी, फ़िलेडैल्फ़िया, अमरीका से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने हिंदू कॉलेज से मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन स्टैटिसटिक्स इंस्टीट्यूट, कोलकाता से स्टैटिसटिक्स में मास्टर डिग्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

निर्मला सीतारमन 

निर्मला सीतारमन ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने इंटरनेशनल कॉमर्स में पीएचडी भी की। इसके अलावा, उन्होंने जेएनयू से एम।फिल की डिग्री भी हासिल की है।