Gujrat Lok Sabha Election 2024: गुजरात की दो सीटों पर BJP और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिए क्या कहते हैं रुझान

अनन्या मिश्रा     Jun 04, 2024
शेयर करें:   
Gujrat Lok Sabha Election 2024: गुजरात की दो सीटों पर BJP और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिए क्या कहते हैं रुझान

लोकसभा चुनावों की मतगणना में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के बाद भी गुजरात में कांग्रेस काफी अच्छा प्रदर्शन करती दिखी है। कांग्रेस ने भाजपा को बनासकांठा, जूनागढ़, पाटन और जामनगर के साथ भरूच सीट पर कड़ी टक्कर दी है।

लोकसभा चुनावों की मतगणना में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के बाद भी गुजरात में कांग्रेस काफी अच्छा प्रदर्शन करती दिखी है। कांग्रेस ने भाजपा को बनासकांठा, जूनागढ़, पाटन और जामनगर के साथ भरूच सीट पर कड़ी टक्कर दी है। बनासकांठा में भाजपा उम्मीदवार रेखाबेन चौधरी और कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर के बीच है। यहां पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता ने रैली की थी। हालांकि यह सीट भाजपा के पक्ष में जाती दिख रही है।


वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर सीट से काफी आगे चल रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में अमित शाह द्वारा सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जोकि अब सही साबित होता दिख रहा है। गुजरात के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जलवा बरकरार है। वहीं गुजरात की पाटन सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी चंदनजी तालाजी ठाकोर अभी भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। 


बता दें कि बहुत सारे एग्जिट पोल में भाजपा द्वारा गुजरात में क्लीन स्वीप करने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन पिछले दो घंटे की मतगणना पर नजर डालें, तो भाजपा को गुजरात में कांग्रेस ने 6 सीटों पर कड़ी टक्कर दी है। पाटन सीट पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। वहीं राज्य की सूरत सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध चुनाव जीता है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस भाजपा के गढ़ में सेंध लगा सकती है। 


साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात में क्लीन स्वीप किया था। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों के लिए कुल 256 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस बार इंडिया गठबंधन के तहत राज्य की 25 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पोरबंदर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के चुनाव लड़ने से यह दोनों सीटें वीआईपी केटेगिरी में आती हैं।