Tripura Security: त्रिपुरा पुलिस ने 14 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से देश में लिया था प्रवेश

LSChunav     Jan 26, 2024
शेयर करें:   
Tripura Security: त्रिपुरा पुलिस ने 14 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से देश में लिया था प्रवेश

त्रिपुरा पुलिस ने हाल ही में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। त्रिपुरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेशी हैं। जो अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

त्रिपुरा पुलिस ने हाल ही में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। त्रिपुरा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग बांग्लादेशी हैं। जो अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। आपको बता दें कि मानव तस्करी और घुसपैठ के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने देशव्यापी छापेमारी के तहत कम से कम 25 लोगों को त्रिपुरा और असम से गिरफ्तार किया था। त्रिपुरा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिणी त्रिपुरा के सीमावर्ती सबरूम में एक घर से चार महिलाओं और चार बच्चों सहित 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।


बांग्लादेश नागरिकों ने अवैध रूप से हाल ही में दक्षिणी त्रिपुरा में प्रवेश किया था। वहीं यह लोग सबरूम उपखंड के वैष्णव पुर गांव में एक भारतीय लोगों के घरों में रुके थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों ने पुलिस को बताया कि घर के मालिक सहित दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। जहां पर वह लोग रुके हुए थे। पुलिस के साथ मिलकर सीमा सुरक्षा बल विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।


त्रिपुरा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, त्रिपुरा और असम से पिछले साल बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था। घुसपैठियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि गुप्त मार्गों से अवैध प्रवासियों को भारत में प्रवेश करने में मदद की गई। इस मामले में भारतीय बिचौलिए और दलाल मानव तस्करी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई थी कि न सिर्फ भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों ओर बल्कि देश की मुख्य भूमि पर भी दलाल मौजूद हैं।