Trisha Krishnan पर टिप्पणी मामले में Udhayanidhi Stalin Arrest, जानें चेन्नई पुलिस ने कौन सी धाराएं लगाईं

उदयनिधि स्टालिन द्वारा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद चेन्नई पुलिस ने उन पर विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटनाक्रम न केवल राजनीतिक बयानबाजी की गिरती मर्यादा को दर्शाता है बल्कि सार्वजनिक मंचों पर महिला सुरक्षा और सम्मान की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।
हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टेलिन के बेटे और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उन्होंने थलपति विजय की दोस्त और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन को लेकर दिए गए बयान को लेकर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि, उदयनिधि ने एक रैली के दौरान त्रिशा को लेकर डबल मीनिंग बात कही थी जिसे लेकर सारा विवाद पैदा हुआ है। पुलिस आज सुबग उदयनिधि के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उदयनिधि स्टालिन पर चेन्नई पुलिस कौन-कौन सी धाराएं लगाई हैं, आइए आपको बताते हैं।
उदयनिधि पर जो धाराएं लगाई है वे इस प्रकार हैं-
- धारा 296 (b): सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें
- धारा 61: आपराधिक साजिश
- धारा 351 (2): आपराधिक धमकी
- धारा 196: दुश्मनी और नफरत फैलाना
- धारा 192: दंगा भड़काना
- धारा 352: जानबूझकर अपमान करना
- धारा 79: किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के इरादे से किए गए काम, शब्द या इशारे
क्या बोले थे उदयनिधि?
आपको बताते चलें कि, उदयनिधि ने त्रिशा कृष्णन पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला। लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने इस पर मुंह खोला? नहीं। उन्हें सिर्फ डीएमके के खिलाफ 'झूठे मामले' दर्ज कराने की चिंता है। तभी वहां मौजूद भीड़ त्रिशा कृष्णन का नाम लिया। यह सुनते ही उदयनिधि स्टालिन ने कुछ डबल मतलब वाली बात बोली। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे यहां पानी न आए, लेकिन वहां जरुर पहुंचना चाहिए। उन्हें इसी बात की परवाह है।
गिरफ्तारी पर क्या बोले उदयनिधि स्टालिन
जब चेन्नई पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया, तो वे मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वे इस गिरफ्तारी को एक मजाक मानते हैं और वे कानूनी रुप से इसका मुकाबला करेंगे।
इसके बाद, DMK विधायक ओ. पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले नेताओं ओ.पन्नीरसेल्वम और अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।



