Lok Sabha Elections: यहां समझिए ओडिशा में BJP-BJD के बीच का सियासी गणित, कांग्रेस कर सकती है प्रदर्शन में सुधार

अनन्या मिश्रा     Mar 27, 2024
शेयर करें:   
Lok Sabha Elections: यहां समझिए ओडिशा में BJP-BJD के बीच का सियासी गणित, कांग्रेस कर सकती है प्रदर्शन में सुधार

ओडिशा राज्य में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ओडिशा में होने वाले दोनों चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग में ऐलान कर दिया। राज्य में भाजपा, बीजेडी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा।

ओडिशा राज्य में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ओडिशा में होने वाले दोनों चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग में ऐलान कर दिया। लोकसभा चुनाव की बात करें, तो देशभर में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा और ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया गया है। बता दें कि चार सीटों पर 13 मई, पांच सीटों पर 20 मई, छह सीटों पर 25 मई और छह सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। वहीं ओडिशा राज्य में 13 मई और 20 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।


राजनीतिक दल

आपको बता दें कि राज्य में 21 लोकसभा सीटे हैं। पिछली बार राज्य में 4 चरणों में मतदान हुआ था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में नवनी पटनायक की बीजेडी ने 21 में 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक होने के बाद भी सीएम पटनायक की पार्टी बीजेडी ने 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 


बीजेडी

राज्य में 20 सालों से सीएम नवीन पटनायक सत्ता में बने हुए हैं। बता दें कि साल 2019 में हुए 147 सीटों वाले विधानसभा में बीजेडी को 117 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 16 और भाजपा को 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। 


कांग्रेस

पिछले 24 साल से कांग्रेस पार्टी ओडिशा में सत्ता से बाहर है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट आधार लगातार सिमटता जा रहा है। पिछली बार पार्टी को साढ़े तेरह फीसदी वोट मिले थे। बीजेडी और बीजेपी के बाद राज्य में कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी हो गई है। वहीं इस बार मौका है कि कांग्रेस राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार कर सके। हांलाकि पार्टी के केंद्रीय नेता इसके लिए पहले से तैयार नहीं थे।


ओडिशा में कुल 3 करोड़ 32 लाख मतदाता हैं। यह मतदाता 21 लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ओडिशा में 2.27% युवा वोटर हैं जबकि दिव्यांग 1.38% हैं। 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के प्रतिशत 2.06 है।