Puducherry Politics: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- NDA पुडुचेरी में सभी सीटों पर हासिल करेगी जीत

LSChunav     Jan 30, 2024
शेयर करें:   
Puducherry Politics: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- NDA पुडुचेरी में सभी सीटों पर हासिल करेगी जीत

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री एल मुरुगन ने बड़ा दावा किया है। मुरुगन ने बताया कि इस बार तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री एल मुरुगन ने बड़ा दावा किया है। मुरुगन ने बताया कि इस बार तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन 40 सीटें जीतेगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतेगी। बता दें कि इंडिया गठबंधन में कई पार्टियां मिली हुई हैं। लेकिन यह बात सभी को अच्छे से पता है कि यह पार्टियां चुनाव के अंत तक एक साथ नहीं रहेंगी।


मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि इंडिया गठबंधन में अभी से फूट पड़ने लगी है। मंत्री ने अपने परिवार के साथ नामक्कल के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं उन्होंने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम देखा। पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने कहा कि पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्र हित पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने कहा कि नीलगिरि से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह लीडरशिप तक करेगा।


आपको बता दें कि इससे पहले व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुडुचेरी की परिवहन मंत्री चंद्रा प्रियंका ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया, जब राजनीतिक अनिश्चितताओं और नेतृत्व से केंद्र शासित प्रदेश जूझ रहा था। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 41 सालों में निर्वाचित होने वाली पहली महिला मंत्री थीं। चंद्रा प्रियंका साल 2021 में मंत्री बनी थीं। वहीं नेदुंगडु सीट से चंद्रा के पिता चंद्रकासु 6 बार विधायक रह चुके हैं। पिता चंद्रकासु के निधन के बाद साल 2016 में पहली बार उन्होंने नेदुंगडु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।