Uttarakhand में Congress शुरू करेगी काम मांगो अभियान, सभी 13 जिलों में होगा विस्तार

देहरादून में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन पर गंभीर चर्चा हुई। युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने के लिए संगठन प्रदेशभर में काम मांगो अभियान शुरू करेगा। चमोली के जोशीमठ से शुरू होने वाला यह अभियान अगले दो महीनों में राज्य के सभी 13 जिलों में चलाया जाएगा।
उत्तराखंड में कांग्रेस ने राजीवन गांधी पंचायती राज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने की। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर भी मौजूद रहे।
इस बैठक में राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई है। बैठक में संगठन की तरफ से प्रदेशभर में 'काम मांगो अभियान' शुरु किए जाएंगे।
क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?
बैठक के संबोधन के दौरान ललित फर्स्वाण ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। सरकार रोजगार और स्वरोजगार के लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, हालांकि, जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता और आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंन बताया है कि ‘काम मांगो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य सरकार से रोजगार की भीख मांगना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के अधिकार का काम और सम्मानजनक रोजगार मांगना है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगले दो महीनों के अंदर प्रदेश के सभी 13 जिलों में कम से कम एक ब्लॉक में अभियान शुरु किए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक से होगी। प्रथम चरण में चमोली के साथ ही हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में भी अभियान शुरु होगा।



