Bengal Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Diamond Harbour के 5 पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से Suspend

दिव्यांशी भदौरिया     Apr 25, 2026
शेयर करें:   
Bengal Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Diamond Harbour के 5 पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से Suspend

पश्चिम बंगाल चुनाव में निष्पक्षता भंग करने के आरोप में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डायमंड हार्बर के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर गंभीर कदाचार का आरोप है और आयोग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने निष्पक्षता बनाएं रखने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है। निर्वाचन आयोग ने यमंड हार्बर पुलिस जिले में तैनात पांच वरिष्ठ अधिकारियों को 'गंभीर कदाचार' और चुनाव प्रक्रिया के दौरान 'तटस्थता बनाए रखने में विफलता' के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदेश दिया।


मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया  है कि इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरु की जाए। निलंबित होने वाले अधिकारियों में डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आइपीएस) संदीप गराई, एसडीपीओ सजल मंडल और तीन थानों के प्रभारी मौसमी चक्रवर्ती (डायमंड हार्बर), अजय बाग (फालता) एवं शुभेच्छा बाग (उस्ती) शामिल हैं।


गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश


विशेष तौर पर संदीप गराई के मामले आयोग ने गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। आयोग की यह कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट पर आधारित है। इसके अलावा, जिले की पुलिस अधीक्षक डा इशानी पाल को अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने में विफल रहने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।


चुनाव आयोग ने आज सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है, जो स्पष्ट संकेत है कि चुनाव की पवित्रता से समौता करने वाले किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।