AIMIM का बड़ा Action: Asaduddin Owaisi ने MLC Mirza Rahmat Baig को पार्टी से निकाला

दिव्यांशी भदौरिया     Aug 29, 2026
शेयर करें:   
AIMIM का बड़ा Action: Asaduddin Owaisi ने MLC Mirza Rahmat Baig को पार्टी से निकाला

एआईएमआईएम द्वारा मिर्जा रहमत बेग का निष्कासन पार्टी के भीतर अनुशासन और रणनीतिक बदलावों की ओर संकेत करता है, जो हैदराबाद की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। बिना किसी सार्वजनिक स्पष्टीकरण के लिया गया यह फैसला ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी की भविष्य की कठोर कार्यप्रणाली और आंतरिक नियंत्रण को दर्शाता है।

हाल ही में AIMIM ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासिक कर दिया। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठन से बाहर कर दिया। इसके साथ ही बेग को विधान परिषद के चेयरमैन को अपना इस्तीफा तुरंत सौंपने का निर्देश जारी किया है। 

 आपको बताते चलें कि, AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के मध्यम से इस फैसले की जानकारी दी है। इस बीच, पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी एसए हुसैन अनवर की तरफ से जारी संदेश में बताया गया है कि मिर्जा रहमत बेग को तत्काल प्रभाव से  AIMIM से निष्कासित कर दिया है और उन्हें तुरंत लेजिस्लेटिव काउंसिल के चेयरमेन को अपना इस्तीफा सौंपना होगा।


मिर्जा रहमत बेग ने 2023 में जीता था चुनाव

लेकिन अभी तक इस फैसले को लेकर पीछे की वजह कोई सामने नहीं आई है। बेग को पार्टी से निकाले जाने की वजह क्या है, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरु हो गई है। आपको बता दें कि, मिर्जा रहमत बेग ने वर्ष 2023 में हैदराबाद लोकल अथॉरिटीज निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधान परिषद का चुनाव जीता था। अब वह AIMIM के प्रतिनिधी के तौर पर विधान परिषद पहुंचे थे। पार्टी के अचानक लिए गए इस फैसले के बाद अब उनका कदम क्यों होगा यह आने वाला समय बताएगा।