Lakshadweep Lok Sabha 2024: क्या लक्षद्वीप में बीजेपी-कांग्रेस इस बार कर पाएगी कमाल, या फिर NCP जमाएगी कब्जा

LSChunav     Mar 29, 2024
शेयर करें:   
Lakshadweep Lok Sabha 2024: क्या लक्षद्वीप में बीजेपी-कांग्रेस इस बार कर पाएगी कमाल, या फिर NCP जमाएगी कब्जा

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। यह एक ऐसा द्वीप समूह हैं। इस चुनाव में भाजपा को मोदी लहर के बावजूद कोई फायदा नहीं पहुंचा था। NCP उम्मीदवार मो. फैजल ने अपने निकटतम और कांग्रेस प्रतिद्वंदी को हराया था।

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। यह एक ऐसा द्वीप समूह हैं। जिसमें 36 द्वीप यानी की आइलैंड हैं। इस द्वीप के इसकी सुंदरता, प्राकृतिक खूबसूरती और सूरज को चूमते हुए समुद्र तटों के लिए जाता है। यहां के पर्यटन स्थन जितने अधिक खूबसूरत दिखाई देते हैं, उतना ही यह राजनीतिक दृष्टिकोष से भी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लक्षद्वीप सीट पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपना कब्जा जमाया था।


साल 2019 के चुनाव में NCP के उम्मीदवार मोहम्मद फैजल को 22851 वोट मिले थे। जबकि फैजल के निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार हमदुल्ला सईद को 22028 वोट मिले थे। इस सीट पर NCP उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 824 मतों से शिकस्त दी थी। वहीं इस चुनाव में भाजपा को मोदी लहर के बावजूद कोई फायदा नहीं पहुंचा था। वहीं भाजपा के उम्मीदवार की जमानत तक भी जब्त हो गई थी।


अगर आप लक्षद्वीप के राजनीतिक इतिहास को देखें, तो आजादी के बाद यहां पर तुरंत चुनाव नहीं करवाए गए थे। साल 1967 तक लक्षद्वीप में राष्ट्रपति की ओर से संसद सदस्य सीधे तौर पर नियुक्त किए जाते थे। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। जिनमें से सिर्फ 7 द्वीपों पर लोग रहते हैं। वहीं देसी पर्यटकों को सिर्फ 6 द्वीपों पर ही जाने की अनुमति दी जाती है। जबकि दो द्वीपों पर विदेशी पर्यटक जा सकते हैं। लक्षद्वीप के समुद्र आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।


साल 2019 के चुनाव

लक्षद्वीप में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस दौरान कुल 55.189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 28,053 थी और 27136 महिला वोटरों की संख्या थी। इसी तरह से साल 2014 के भी चुनावों में NCP उम्मीदवार मो. फैजल ने जीत हासिल की थी।