होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

लंबे इंतजार के बाद BMC चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब वोटिंग और काउंटिंग

By LSChunav | Dec 15, 2025

बहुद जल्द ही मुंबई नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ चुकी है। राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि मुंबई नगर निगम (BMC) और अन्य 28 नगर निगमों का चुनाव 15 जनवरी 2026 से होंगे और इसकी मतगणना 16 जनवरी को होगी। आपको बता दें कि, राज्य चुनाव आयोग ने यह ऐलान तब किया है जब मुंबई में कथित 'वोट चोरी' को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच आई है, जिसमें विपक्षी दलों का दावा है कि महत्वपूर्ण नगर निगम चुनावों से पहले मतदाता सूचियों में फर्जी और नकली मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

जानें चुनाव की तारीखें

- नामांकन: 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025

- नामांकन जांच: 31 दिसंबर 2025

- नाम वापसी: 2 जनवरी 2026

- सिंबल आवंटन: 3 जनवरी 2026

- मतदान: 15 जनवरी 2026

- मतगणना: 16 जनवरी 2026

बता दें कि, मुंबई नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को खत्म हो गया था। इसके बाद शहर का प्रशासन प्रशासक के हाथों में है। अब करीब साढ़े तीन साल बाद मुंबई नगर निगम का चुनाव होना है।

राजनीति शुरु हुई

इस दौरान राजनीति काफी राजनीति शुरु हो गई है। दरअसल, बीएमसी ने मतदाता सूची की सफाई प्रक्रिया शुरु की है, जबकि शिवसेना(यूबीटी) ने सभी 227 नगर निगम वार्डों में समानांतर रूप से जमीनी स्तर पर सत्यापन अभियान शुरु किए। शिवसेना (यूबीटी) नेताओं ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने हजारों फर्जी और डुप्लिकेट की पहचान की है। उनका यह तर्क है कि इस तरह की अनियमितताएं चुनाव परिणामों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता हैं, जो देश की वित्तीय राजधानी के राजनीतिक और वित्तीय नियंत्रण का फैसला करेंगे। 

ऐसे में पार्टी का कहना है कि कई लंबे समय से रहने वाले निवासियों, विशेष रुप से मराठी मतदाताओं को गलत तरीके से डुप्लिकेट के रुप में चिह्नित किया गया था, जिससे उनके मतदान के अधिकार को खतरा पैदा हो सकता है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.