सोमवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर की दुखद घटना में जान गंवाने वाले तरुण के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री परिवार के प्रति अपने गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम रेखा गुप्ता ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है।
सीएम ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि तरुण के परिवार का दुख बहुत गहरा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों को इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले में तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय दिलाने के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जाएंगे।
सरकार का संकल्प
दिल्ली सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए है कि इस मामले में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जाए। सरकार सुनिश्चित करेंगे। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। सरकार ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।
पीड़ित परिवार को सहायता
मुख्यमंत्री ने तरुण के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और उनकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। परिवार को कानूनी सहायता के साथ-साथ अन्य जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। सरकार का प्रयास रहेगा कि परिजन इस दुखद घटना के सदमे से बाहर निकल सकें और उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।