होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

अलीगढ़ में बोले अखिलेश यादव, भाजपा ने लोकतंत्र और सविधान का नाश कर दिया, किसानों को गेहूं का भाव नहीं मिल रहा

By LSChunav | Apr 11, 2025

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अलीगढ़ पहुचें। अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा बाबा साहब के संविधान को नहीं मान रही। संविधान हमारा ढाल है, हमारा सम्मान है, हमारी पहचान है, हमें हक, अधिकार दिलाता है। उसे संविधान में भाजपा समय-समय पर बदलाव कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार को अखिलेश पटियाली की पूर्व विधायक की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान अखिलेश भाजपा को खरी-खोटी सुनाते नजर आए।

किसानों को गेहूं का भाव नहीं मिल रहा

आगे अखिलेश ने कहा कि किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है। गेंहू का ऐसा समर्थन मूल्य लागू किया है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। प्राइवेट लोग भी किसान का गेंहू महंगा नहीं खरीद सकते हैं। यह कला कानून ला रहे हैं, जिससे किसान की फसल की सही कीमत ना मिले। यह प्राइवेट कंपनियों को गेंहू खरीदवा रहे हैं।

रामजीलाल सुमन के बयान पर सफाई दी

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई। रिकॉर्ड से हटाई जाने वाली बात खत्म हो जाती है। हालांकि, भाजपा का रवैया तानाशाह है। यह हिटलर की तरह कार्य करना चाह रहे हैं। इतिहास को इतिहास रहना चाहिए। सरकार के इसारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्ट वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की किसी भी कीमत पर नहीं मानती।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.