होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP में 80-20 नहीं 95-05 की लड़ाई, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

By LSChunav | Nov 11, 2026

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी की जनता सपा के पक्ष में मन बना चुकी है। यूपी में अब लड़ाई 80-20 की नहीं बल्कि 95-05 की है। बीजेपी को पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

हाथरस कांड के बाद घटनाएं रूकी नहीं बल्कि महिलाओं के खिलाफ एक से बढ़कर एक दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। सपा सरकार ने सबसे बेहतर पुलिस रिस्पांस सिस्टम दिया था वो भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव बुधवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक पक्ष तो ये है कि यूपी पुलिस से भरोसा उठ गया है।

बैंकों को डुबोने के लिए की गई थी नोटबंदी

अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे यहां बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी कर दी गई। दुनिया के आर्थिक इतिहास में इतना भ्रष्ट फैसला कोई नहीं होगा जो भाजपा ने लिया। सच्चाई तो यह है कि भाजपा का यह फैसला भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुआ। नोटबंदी के समय जितने भी दिखावटी लक्ष्य रखा गया, अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो एक भी पूरा नहीं हुआ। नोटबंदी का असर क्या हुआ? उसने धीमी जहर के रूप में काम किया। 10 साल में किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, पेशेवर लोग, नौकरी पेशा लोग, छोटे दुकानदार-व्यापारी... सभी उसके शिकार हुए और अभी भी वो सही से उभर नहीं पाए हैं। इसलिए नोटबंदी भाजपा की वोटबंदी का कारण बनी थी।

26 हजार स्कूल बंद हुए, हर जगह तीन नौकरियां खत्म हुईं

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में 26 हजार स्कूल बंद किए जा चुके हैं। हर स्कूल में तीन नौकरियां भी खत्म हो गई है। भाजपा सरकार ने सिर्फ निवेश के बड़े-बड़े दावे किए पर कौन-सा प्रोजेक्ट जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला?

प्रदेश के मंत्री विदेश घूमने गए पर निवेश जमीन पर नहीं उतरा। प्रदेश किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बेईमानी से एमएलसी चुनाव तो जीत लिए पर काशी में डुबो दिया गया है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.