By LSChunav | Nov 11, 2026
इस दौरान त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने 27 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ही 77 सीटो पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी ने ये शानदार उपलब्धि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने और कागजातों की जांच के बाद 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है।
हाल ही में एक अधिकारी ने इसको लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के पांच नगर निकायों में भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज किया है।
बता दे कि, राज्य के 21 नगर निकायों ( जिसमें अगरताला नगर निगम शामिल है) की 345 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा सात नवंबर को समाप्त हो गई थी। नामांकन पत्रों की जांत मंगलवार को हुई।
268 सीटों पर होगा मतदान
वहीं, 268 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए, सीपीआई(एम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) पी.के चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निकायों की 268 सीटों के लिए 810 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 27 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को तय है।
बीजेपी के सबसे ज्यादा उम्मीदवार
इतना ही नहीं, उन्होंने बताया है कि भाजपा के सबसे ज्यादा 342 उम्मीदवार हैं, जबकि सीपीआई (एम) के 218 और कांग्रेस के 201 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने पांच नगर निकायों की 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। ये नगर निकाय मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया, रानीरबाजार और शांतिरबाजार हैं।
नामांकन वापस कराए जाने के आरोपों को आयोग ने नकारा
इसके अलावा, चक्रवर्ती ने कहा कि नामांकन जबरन वापस कराए जाने के आरोपों के बाद हमने धलाई के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी। जमीनी रिपोर्ट से पता चला है कि अंबासा या धल्लाई जिले में कहीं से भी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन, CPI(M) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि अंबासा में पार्टी के उम्मीदवारों को मंगलवार को धमकियां मिलने, डराए-धमकाए जाने और उनके घरों पर हमले होने के बाद अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया है।