होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Election 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा हमला, 'BJP में करंट नहीं, जनता धो-पटककर सुखा देगी'

By LSChunav | May 27, 2026

अगले साल यानी 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। अभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लग गई है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव आए दिन योगी सरकार पर तीखा हवाला करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसके बाद काफी गहमा-गहमी राजनीति में देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि, अखिलेश यादव ने बुधवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे  दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया हमला
अखिलेश यादव ने बोले- ये स्पष्ट करें मुख्यमंत्री जी समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं या बुलाएं नहीं जाते हैं। अगर आते हैं, तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर आप पोस्ट कर दें। जनता को आपकी 'आपसी गर्मी' के बारे में पता लग जाएगा। क्योंकि जनता ने एक-दूसरे को साथ नहीं देखा है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करंट नहीं रहा।

सरकार फेक एनकाउंटर करा रही है
इतना ही नहीं, बीते मंगलवार को अखिलेश यावद ने सपा कार्यालय में प्रेसवर्ता के दौरान पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर खबरें सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही हैं। कई परिवार ने इस पर खुलकर बात कही है। इससे ज्ञात हुआ है कि सरकार फेक एनकाउंटर की लगातार साजिश कर रही है। सरकार की मर्जी से फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। सरकार यूपी में अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर करा रही है। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कराती है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.