उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समय कई आईपीस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बता दें कि, यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
वहीं, अशोक मुथा डीजी फायर सर्विस बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आईपीएस मधुर अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है।
जानिए पूरी जानकारी
इसके अलावा, अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय भेजा है, बल्कि राम कुमार को लखनऊ रेंज से गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से वाराणसी जोन और पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से प्रयागराज पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
किन लोगों को क्या-क्या मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही संजय गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से एडीजी, कानून-व्यवस्था, तरुण गाबा को पुलिस आयुक्त, लखनऊ और धर्मेंद सिंह को प्रयागराज रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह तथा आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। सरकार ने बताया है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के मद्देनजर से किया गया है।