होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Dearness Allowance: असम सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान

By LSChunav | Dec 18, 2023

असम सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि असम सरकार ने महंगाई भत्ते का एलान किया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया है। जिसके बाद अब असम के राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। बता दें कि असम सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला 1 दिसंबर 2023 से लागू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जुलाई 2023 से नवंबर 2023 के बीच बकाया भगुतान को दो किस्तों में कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस दौरान पहली किस्त दिसंबर 2023 में प्राप्त होगी। तो वहीं कर्मचारियों को दूसरी किस्त अप्रैल 2024 में दी जाएगी।

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से महंगाई भत्ते का ऐलान होने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.