होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Ram Mandir Chadhava: अयोध्या में संतों का हंगामा, Computer Baba का 1 लाख संतों के साथ Protest का एलान

By LSChunav | Aug 25, 2026

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद को लेकर संत समाज की बैठक मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बैठक स्थल पर अयोध्या पुलिस इंटेलिजेंस के जवान पहुंच गए। 
इस दौरान संतों ने आरोप लगाए है कि उन्हें राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद पर बैठक और चर्चा करने से रोका जा रहा है। वहीं, बैठक स्थल से मीडिया कार्मियों को बाहर किए जाने को लेकर भी संतों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति बनीं। पुलिस और एलआईयू की तैनाती संतों में नाराजगी जताई जा रही है।

एक लाख संतों के साथ आंदोलन का एलान
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संत समाज चढ़ावे चोरी विवाद की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने एलान किया कि जरुरत पड़ी तो एक लाख संतों के साथ अयोध्या पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा।
इतना ही नहीं, संत समाज सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहा है। संतों ने कहा कि वे रामलला का दर्शन कर चढ़ावे के कथित विवाद को लेकर भगवान श्री राम से क्षमा मांगेंगे। संतों ने आरोप लगाए है कि अयोध्या में चढ़ावे के विवाद पर बोलने से उन्हें रोका जा रहा है। 

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इस बैठक में पुलिस और एलआईयू की मौजूदगी को लेकर संतों ने नाराजी जताई है। उनका कहना है कि संत समाज की बैठक में पुलिस की इस तरह मौजूदगी उचित नहीं है। बैठक में शामिल संतों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर वास्तिवक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.