होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Auraiya में MLC Chunav पर सुरक्षा सख्त, DM और SP ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

By LSChunav | Oct 23, 2026

औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

मतदान को निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इसके अलावा दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 42 बूथों पर 25,858 मतदाता करेंगे मतदान
बता दें कि, हरदोई में लखनऊ खंड एमएलसी स्नातक और शिक्षक चुनाव के मतदान जारी किए है। सुबह 10 बजे तक दो घंटे में स्नताक में 5.41 प्रतिशत और शिक्षक में 9.90 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार किया। एडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक स्नातक एलएमसी के 47,695 में से 2,274 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। आपको बताते चलें कि, इसमें 1,770 पुरुष और 504 महिला शामिल है। शिक्षक एमएलसी में 6,482 में से 642 मतदाताओं ने मताधिकार किया है, इसमें 525 पुरुष और 117 महिला मतदाता शामिल हुए हैं।

इन केंद्रों पर हो रहा मतदान

उत्तर प्रदेश के इन जिलों पर हो रहा है एमएलसी चुनाव। दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बिलासपुर, दनकौर, जेवर, रबूपुरा और जहांगीरपुर क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  मुख्य मतदान केंद्रों में अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज रेलवे रोड दादरी, एनटीपीसी विद्युत नगर दादरी, राजकीय डिग्री कॉलेज सेक्टर- 39 नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर -91 नोएडा, बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख और परसंदी देवी पब्लिक स्कूल छपरौला शामिल है।

इसके अतिरिक्त, अमीचंद इंटर कॉलेज कासना, आईआईटी रूड़की कैंपस नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर कॉलेज नोएडा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बिलासपुर, जनता इंटर कॉलेज जेवर, पब्लिक इंटर कॉलेज रबूपुरा और पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीपुर में भी मतदान के केंद्र बनाए गए हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.