होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Assam Latest News: न्याय यात्रा हिंसा पर असम पुलिस राहुल गांधी को जारी करेगी समन, सीएम सरमा ने दिया इतना समय

By LSChunav | Mar 08, 2024

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते मंगलवार को कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हिंसा को लेकर राज्य पुलिस गुवाहाटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पुलिस के सामने उपस्थित होना होगा। लोकसभा चुनाव के बाद असम पुलिस द्वारा राहुल गांधी को यह नोटिस भेजी जाएगी। सीएम ने गुवाहाटी के आधिकारिक समारोह के बाद कहा कि कानून तोड़ने वाले व्यक्ति को समन जारी किया जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी को भी समन जारी किया जाएगा और लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें यहां उपस्थित होना होगा।

न्याय यात्रा के दौरान हुई थी हिंसा
असम मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदर और असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को समन जारी कर दिया गया है। बता दें कि जनवरी में न्याय यात्रा के दौरान शहर के अंदर मुख्य सड़कों से गुजरने के प्रयास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड तोड़ दिया गया था। जिसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। यहां पर सीएम सरमा उसी के बारे में बात कर रहे थे।

पुलिस कर चुकी है पूछताछ
गुवाहाटी पुलिस द्वारा सिकदर और पार्टी के गुवाहाटी शहर के महासचिव रमेन कुमार सरमा को शुरूआती नोटिस जारी किए गए थे। पुलिस इन दोनों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। फिर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया और बोरा को भी पुलिस द्वारा समन भेजा गया था। लेकिन दोनों नेता निर्धारित डेट तक उपस्थित नहीं हुए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं को दूसरी बार नोटिस जारी कर दिया गया। जहां सैकिया को 06 मार्च तो वहीं बोरा को 07 मार्च को आने के लिए कहा गया।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.