आज यानी शुक्रवार से सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। एनडीए को एक तरफ प्रचंड जीत मिल रही है। दोपहर के आकड़ें की बात करें, तो एनडीए ने डबल सेंचुरी पूरी कर ली है और महागठबंधन को 41 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। एग्जिट के पोल के दौरान सभी सर्वे एजेंसी ने एनडीए को इतनी प्रचंड जीत का दावा नहीं किया था। लेकिन एक ऐसा सर्वे था, जिसने एनडीए को प्रचंड जीत दिखाई, जो कि आज के दिन एकदम सटीक बैठ चुका है।
एक्सिस और टुडेज चाणक्य
एग्जिट पोल की बात करें तो, एक्सिस माय इंडिया ने बिहार चुनाव के बाद एग्जिट पोल में एनडीए की जीत बताई, हालांकि उन्होंने 121-141 सीटें ही दीं, जबकि अब एनडीए 199 सीटों बढ़त हासिल कर चुका है। इसके अलावा, एक्सिस ने महागठबंधन को 98-118 सीटें दी थीं। महज 41 सीटों पर ही उसे बढ़त हासिल की।
बात करें तो टुडे़ज चाणक्य का भी एग्जिट पोल तो इस बार यह सटीक साबित नहीं हुआ है। टुडेज चाणक्य ने बताया कि एनडीए इस बार 148-172 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। जबकि महागठबंधन को 65-89 सीटें मिल सकती है। इनका भी एग्जिट पोल सटीक नहीं बैठा। अब बात करते हैं, ऐसे एग्जिट पोल जो कि एकदम सटीक साबित हुआ है।
पोल डायरी का एग्जिट पोल सटीक बैठा
बिहार चुनाव के लिए किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को 184-209 सीटें दी थीं। वही महागठबंधन को 32-49 सीटें दीं। दोपहर के डेढ़ बजे तक के आंकड़ों से पता चल गया है कि पोल डायरी का एग्जिट पोल एकदम सटीक बैठा है। एनडीए ने डबल सेंचुरी पार कर ली है, तो महागठबंधन 41 सीटें पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि, एनडीए में भाजपा को 88, जेडीयू को 81 सीटों पर बढ़त है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी 22, हम को चार और आरएलएम को चार सीटों पर बढ़त हासिल की है। महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी महज 26 सीटों पर, कांग्रेस सात, सीपीआईएमएल चार, सीपीआईएम और सीपीआई एक-एक सीटों पर आगे चल रही है।