होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Bihar Exit Poll 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, सत्ता में वापसी तय, महागठबंधन को झटका

By LSChunav | Nov 12, 2025

11 नवंबर को बिहार के विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। 14 नवंबर को रुझान आएंगे और अभी एग्जिट पोल आ चुके हैं। इस बीच 10 से ज्यादा एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं। जिसमें एनडीए की जीत दिखा रहे हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का निराशा प्रदर्शन की भविष्यवाणी एग्जिट पोल में की गई है।

पोल ऑफ एग्जिट पोल

एनडीटीवी के पोल ऑफ एग्जिट पोल में एनडीए को 146 सीटें जीतेगा, जो कि बहुतम के आंकडे 122 से कहीं ज्यादा है। वहीं, महागठबंधन केवल 91 सीटें तक सीमित रहेगी, जो कि 2020 के 110 के मुकाबले 19 कम है। इसके अलावा जन सुराज पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिल सकती है।

रिपोर्टर्स पोल के में एनडीए को जीत मिल रही है

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल्स आ गए हैं। ज्यादातर पोल्स में एनडीए को जीत दिखा रहे हैं और महागठबंधन को कम सीटें दिखा रहा हैं। रिपोर्टर्स पोल के मुताबिक एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिखाया जा रहा है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन को 145-160 सीटें दिखा रहा है। वहीं, महागठबंधन 73-91 सीटें बता रहा है। जबकि अन्य के खाते में 5-10 सीटें आने वाली है। बता दें कि, बिहार में भाजपा और जदयू 101 -101 सीटें पर चुनाव लड़ी है। एग्जिट पोल में भाजपा को 101 में से 72-82 सीटें मिलेंगी और जदयू को 101 सीटों में से 59-68 सीटें मिलेंगी। हम पार्टी को 4-5 सीटें मिलेगी, जिसने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा है। वहीं लेजपी(आर) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जिसको पोल में 4-5 सीटें मिल रही है। इसके अलावा RLM पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा है, लेकिन इनका खाता खुलना भी मुश्किल है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.