होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

JDU का INDIA Alliance पर तंज- 'हम विकास पर बात करते हैं', Patna में NDA की बैठक

By LSChunav | Jul 10, 2026

आज का दिन बिहार की सियासत का काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक सेवक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। 
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रपति अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत सरकार के सभी मंत्री, एनडीए के घटक दलों के विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। असल में इस बैठक की तैयारी पूरी हो चुकी है। 

तीन महीने के कार्यकाल की समीक्षा की तैयारी 
 जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभी जिलाध्याक्षों से सीधे तौर पर संवाद कर सरकार के कामकाज पर जमीनी स्तर का फीडबैक लेंगे। इसके बाद संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चाएं चल रही है। 
इस बैठक में सीएम सम्राट सरकार के करीब 3 महीने के कार्यकाल की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने क्या कहा?
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि यह बैठक विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए द्वारा जारी संकल्प पत्र के क्रियान्वयन की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से बुलाई जा रही है।  उन्होंने यह भी कहा कि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर प्रथम स्तर का फीडबैक प्राप्त करेंगे, ताकि सरकार को जमीनी हकीकत के आधार पर नीतियां बनाने में मदद मिल सके। संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और जनता के बीच किए गए हर वादे को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह बैठक इंडिया गठबंधन की तरह नहीं है कि आज बैठक किए और कल अनर्गल बातें करने लगे। हम लोग विकास पर बात करने के लिए बैठक करते हैं। जनता के लिए बैठक करते हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.