होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

BJP Punjab: BJP ने पंजाब इकाई में किए बड़े बदलाव, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की बेटी को मिला महत्वपूर्ण पद

By LSChunav | Sep 18, 2023

बीजेपी ने बीते रविवार को अपनी पंजाब इकाई में फेरबदल किया है। इस दौरान नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। इसमें अनुभवी और युवा, दोनों तरह के नेता शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सुनील जाखड़ को पंजाब इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। बीजेपी ने पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक चरणजीत सिंह अटवाल, पूर्व सांसद विजय सांपला, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को अपने कोर ग्रुप में शामिल किया है।

पंजाब इकाई की लिस्ट जारी
भाजपा की पंजाब इकाई द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक पार्टी के 21 सदस्यीय कोर ग्रुप में शामिल नेताओं में कांग्रेस के पूर्व नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, BJP के पूर्व पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राज कुमार वेरका, केवल सिंह ढिल्लों अविनाश राय खन्ना और तीक्ष्ण सूद शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के नेता सुभाष शर्मा, पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद खन्ना, फतेहजंग सिंह बाजवा, बलबीर सिंह सिद्धू, सुरजीत कुमार ज्याणी, के डी भंडारी और राजेश बाघा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ को BJP का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की बेटी को भी मिला जिम्मा
बता दें कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को भी BJP में अहम जिम्मा मिला है। वह BJP के पंजाब महिला मोर्चा का नेतृत्व करेंगी। इसके साथ ही पार्टी की अनुसूचित जाति शाखा का प्रमुख आईएएस के पूर्व अधिकारी एस आर लधर को बनाया गया है। प्रदेश इकाई के ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह को दी गयी है। वह बीजेपी में फरवरी महीने में शामिल हुए थे।

बीजेपी के पंजाब इकाई की कोर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्य के प्रभारी विजय रुपाणी और राज्य के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना और संगठन महासचिव मंथरी श्रीनिवासुलु शामिल हैं। BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति दे दी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.