होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

MP BJP ने Madhavendra Singh को बनाया Datia जिलाध्यक्ष, उपचुनाव हार के बाद मिला जिम्मा

By LSChunav | Sep 23, 2026

मध्य प्रदेश में भाजपा ने दतिया हार के बाद नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। नए जिलाध्यक्ष पर नरोत्तम मिश्रा की छाप नहीं है। माधवेंद्र सिंह परिहार के दतिया का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के वह करीबी हैं।

हार के बाद पार्टी ने भंग कर दी थी जिला कमिटी

आपको बताते चलें कि, दतिया उपचुनाव के परिणाम तीन अगस्त को आए थे। परिणाम के बाद कथित रुप से भीतरघात का आरोप लगे थे। फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दी थी। कार्यकारिणी में अधिकतर नरोत्तम मिश्रा के चहेते लोग थे।

माधवेंद्र सिंह को बनाया गया जिलाध्यक्ष

इस दौरान भाजपा ने मंगलवार की रात दतिया के लिए जिलाध्याक्ष के नाम की घोषण करी। पूर्व में दतिया के जिला महामंत्री रह चुके माधवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। वह बीते दो दशक से भाजपा से जुड़े हैं। इसके साथ ही पार्टी के एक्टिव कार्यक्रता है। जमीनी स्तर पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

नरेंद्र सिंह तोमर के हैं करीबी

गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल इलाके में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दबदबा रहा है। उस क्षेत्र में भाजपा के सबसे बड़े नेता आज भी वही हैं। दतिया के नए जिलाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह इनके करीबी बताए जा रहे हैं।

आशुतोष तिवारी के नाम पर नहीं बनी सहमति

इतना ही नहीं, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को भी जिलाध्यक्ष बनाने की चर्चा हुई थी। हार के बाद वह भी क्षेत्र में एक्टिव हैं लेकिन संगठन की मीटिंग में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी। जब आशुतोष तिवारी हार गए, तो तत्कालीन जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह को हटाया गया था। 
 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.