होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Election 2027: Delhi में Congress और SP की Seat Sharing पर अहम बैठक

By LSChunav | Nov 23, 2026

अगले साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच सीट-बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। वैसे यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई। दोनों दल 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई।

सपा सांसद राम गोपाल बोले- सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई

इस बीच, सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई। एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी।" उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "दोनों (कांग्रेस और सपा) की सहमति है और दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। दोनों मिलकर गठबंधन करेंगे, यह लगभग तय है और सम्मानपूर्ण तरीके से समझौता होगा। बहुत जल्द (समझौता) होगा।"

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने आराधना मिश्रा मोना ने कहा, " कितने नंबरों पर बात हुई, इसके लिए कल तक इंतजार करना होगा। बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा। 2-4 दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा। जब हम एकदूसरे पक विश्वास करते हैं, गठबंधन मजबूत है, विश्वसनीयता है, तो लंबी चर्चा करने की जरुरत क्या है?.... अब जो बैठक हुई है, वो बहुत ही सकारात्मक और विश्वास के साथ हुई है। इस गठबंधन में दोनों के बीच में कोई संशय नहीं है। फिर इस बैठक में 2-4 दिनों में सब चीज तय हो जाएगी।

लोग बैठक में शामिल

इस दौरान, कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख आराधना मिश्रा, राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव, लोकसभा सांसद इकरा हसन, राज्यसभा सांसद राजीव राय और राज्य अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे। प्रमोद तिवारी ने एएनआई को बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। वहीं, दोनों पक्ष निर्वाचन क्षेत्रों और संभावित उम्मीदवारों को अपना-अपना आकलन प्रस्तुत किया।

कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सौंपने की खबरों से किया इनकार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह आवास पार्टी के द्वारा उन्हें आवंटित किया गया है। सीट-बंटवारे की बैठक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर होगी। कांग्रेस द्वारा पहले 181 सीटों की सूची सौंपने की खबरों पर तिवारी ने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा है कि बातचीत करने वाली समिति के सदस्य नहीं है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.