होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Punjab Congress ने पूर्व MLA Madan Lal Jalalpur का निलंबन रद्द किया

By LSChunav | Nov 23, 2026

पंजाब में अगले साल 2027 में चुनाव है, तो इस समय राज्य में राजनीतिक हलचल मची रहती है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस ने घनौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द कर दिया है। वहीं, पार्टी के इस फैसले से 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नाराज नेताओं को साथ जोड़ने और संगठन के अंदर गुटबाजी कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा था।

अगस्त में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कार्यकाल में जलालपुर को पार्टी से निलंबित किया गया था।

बताया जा रहा है कि जलालपुर और उनके बेटे गगनदीप ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह से मुलाकात की थी। इस बीच, परगट सिंह ने उनका निलबंन रद्द कराने का आश्वासन दिया था।

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सपोर्ट किया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पहले भी जलालपुर का समर्थन किया था, की भूमिका भी निलंबन वापस कराने में मुख्य भूमिका मानी जा रही है। चन्नी रविवार को पटियाला में जलालपुर के घर भी पहुंचे थे। वहीं, जलालपुर का निलंबन रद्द होना सिर्फ अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने तक सीमित नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही खींचतान, नाराजगी और गुटबाजी को कम करने के प्रयासों के बीच यह फैसला मुख्य माना जाता है।

इतना ही नहीं, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद जलालपुर ने भी पार्टी के भीतर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी शुरु कर दी थी। हाल ही में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए थे कि संगठन वडिंग के नजदीकी लोगों के प्रभाव में चल रहा है।

वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाए थे कि पार्टी ने हरदायल कंबोज को रोकने के लिए कोई भी गंभीर प्रयास नहीं किए। फिर पटियाला नगर निगम चुनाव की रणनीति में पटियाला संसदीय क्षेत्र के नेताओं से सलाह नहीं लेने पर नाराजगी जताई थी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.